प बंगाल में दूसरे चरण के लिए 30 सीटों पर गुरुवार को मतदान हो रहा है। इसमें ममता की सीट नंदीग्राम भी शामिल है। ममता बनर्जी व्हील चेयर ने बूथों पर पहुंचीं। यहां ममता को देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए। इस दौरान ममता नाराज नजर आईं। ममता ने कहा कि नारे लगाने वाले लोग बाहरी हैं। ये लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से आकर माहौल खराब कर रहे हैं। इतना ही नहीं ममता ने कहा कि इन लोगों को केंद्रीय सुरक्षाबल सुरक्षा दे रहे हैं।

कोलकाता. प बंगाल में दूसरे चरण के लिए 30 सीटों पर गुरुवार को मतदान हो रहा है। इसमें ममता की सीट नंदीग्राम भी शामिल है। ममता बनर्जी व्हील चेयर ने बूथों पर पहुंचीं। यहां ममता को देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए। इस दौरान ममता नाराज नजर आईं। ममता ने कहा कि नारे लगाने वाले लोग बाहरी हैं। ये लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से आकर माहौल खराब कर रहे हैं। इतना ही नहीं ममता ने कहा कि इन लोगों को केंद्रीय सुरक्षाबल सुरक्षा दे रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ममता ने कहा कि टीएमसी ने आज सुबह से चुनाव आयोग के पास चुनाव संबंधी 63 शिकायतें की, लेकिन इनमें से किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ममता ने कहा कि अगर चुनाव आयोग ने कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट जाऊंगी।

राज्यपाल से फोन पर की बात
ममता बनर्जी ने इस दौरान राज्यपाल जगदीप धनखड़ से फोन पर बात की। उन्होंने शिकायत की कि बाहरी गुंडे चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं। वे लोगों को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। मैं सुबह से देख रही हूं, अब आपसे अपील कर रही हूं, कृप्या आप इस मामले में दखल दें। 

सुवेंदु के काफिले पर हुआ हमला
उधर, ममता के खिलाफ नंदीग्राम से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ। इस दौरान मीडिया की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। सुवेंदु ने कहा कि यह पाकिस्तानियों का काम है। जय बंगला बांग्लादेश का नारा है। उस बूथ पर एक विशेष समुदाय के मतदाता हैं जो ऐसा कर रहे हैं।

टीएमसी ने भाजपा पर बूथ कैपचरिंग का आरोप लगाया
टीएमसी से राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर नंदीग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बूथों में भाजपा के कार्यकर्ताओं की भीड़ घुस गई। भाजपा कार्यकर्ता EVM में धांधली का प्रयास कर रहे हैं। 

क्या किसी और सीट से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी
नंदीग्राम में विवादों को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ममता बनर्जी नंदीग्राम के अलावा किसी और सीट से भी लड़ सकती हैं। टीएमसी ने इन कयासों ने इनकार कर दिया। टीएमसी का कहना है कि ममता नंदीग्राम से आसानी से लड़ रही हैं, ऐसे में उनके किसी और सीट से लड़ने का सवाल ही नहीं उठता।