पश्चिम बंगाल चुनाव में दौरान दासपुर में राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ममता दीदी ने इन 10 वर्षों में पश्चिम बंगाल के विकास के लिए क्या किया? तबाही के अलावा दीदी ने कुछ नहीं किया। चारों तरफ हिंसा है, बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी होती है कि वो अपने राज्य में हिंसा को रोके।

कोलकाता. पश्चिम बंगाल चुनाव में दौरान दासपुर में राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ममता दीदी ने इन 10 वर्षों में पश्चिम बंगाल के विकास के लिए क्या किया? तबाही के अलावा दीदी ने कुछ नहीं किया। चारों तरफ हिंसा है, बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी होती है कि वो अपने राज्य में हिंसा को रोके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"5 साल के लिए भाजपा की सरकार बनवाकर देखिए"

"पश्चिम बंगाल में 5 वर्ष के लिए भाजपा की सरकार बनाकर देखिए, किसी मां के लाल की हिम्मत नहीं है कि वो टोलाबाजी कर सके और कटमनी ले सके।" 

पश्चिम बंगाल तेजी से पीछे जा रहा है: राजनाथ सिंह

"जिस दिन भाजपा की सरकार बन जाएगी यहां कटमनी, तोलाबाजी और गुंडागर्दी बंद हो जाएगी। केवल सड़क बनाने के लिए मोदी जी ने 25,000 करोड़ रुपये दिए। वह पैसा कहां है और कितनी सड़कें बनीं? पश्चिम बंगाल तेजी से पीछे जा रहा है। इसके लिए ममता दीदी जिम्मेदार हैं।"

"बंगाल में जनता के लिए जो पैसा आता है उसका 15%-25% भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि क्या कारण है कि आपके मंत्रियों और आपकी सरकार पर हमेशा भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं।"

"हम लोगों ने हर किसान के खाते में 6000 रुपया भेजा। ममता दीदी ने ये पैसे देने के लिए हमें यहां के किसानों की लिस्ट नहीं दी। अगर यहां भाजपा की सरकार बनी तो आपका 6000 रुपया पहले का और आगे का पूरा आपके खाते में जाएगा।" 

"स्वयं ही ममता का पैर फ्रैक्चर हुआ"

"ममता दीदी को चोट लगी केवल सहानुभूति अर्जित करने के लिए आरोप लगा दिया कि भाजपा के लोगों ने हमला किया है। जांच में यह बात साफ हो चुकी है कि किसी ने उन्हें मारा नहीं है बल्कि सुरक्षा में कमी के कारण स्वयं ही उनका फ्रैक्चर हुआ है।"