पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल और असम के तीसरे चरण का प्रचार आज थम जाएगा। वहीं, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में भी आज प्रचार का आखिरी दिन है। इन तीनों राज्यों में एक चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

नई दिल्ली. पांच राज्यों-पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। पश्चिम बंगाल और असम के तीसरे चरण का प्रचार आज थम जाएगा। वहीं, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में भी आज प्रचार का आखिरी दिन है। इन तीनों राज्यों में एक चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें यह
केरल की 140, तमिलनाडु की 234, जबकि पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। जबकि असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरण में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 27 मार्च और दूसरे चरण में 1 अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है। तीसरा और अंतिम चरण 6 अप्रैल को होगा। बंगाल की 294 सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है। तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। यहां चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।

  • पश्चिम बंगाल में पिछले 10 साल से ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। 2016 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 211 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 44, लेफ्ट को 26, जबकि भाजपा को तीन सीटें मिली थीं। अन्य का 10 सीटें मिली थीं। यहां बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए। इस बार भाजपा ने ममता को कड़ी टक्कर दे रखी है।
  • असम में भी एनडीए की सरकार है। यहां सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री हैं। पिछली बार भाजपा ने यहां 89 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 60 सीटें जीती थीं। यहां बहुमत के लिए 64 सीटें चाहिए।
  • तमिलनाडु में AIADMK की सरकार है। यहां ई पलानीस्वामी मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनाव में इस पार्टी को 136, जबकि मुख्य विपक्षी दल डीएमके को 89 सीटें मिली थीं। यहां बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए।
  • केंद्र शासित पुडुचेरी में सरकार बनाने 16 सीटें चाहिए। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यहां 15 सीटें जीती थीं।
  • केरल में सीपीआईएम के नेतृत्व वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट(LDF) की सरकार है। पिनाराई विजयन मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनाव में LDF को 91, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट(UDF) को 47 सीटें मिली थीं। यहां सरकार बनाने 71 सीटें चाहिए।