पांच राज्यों-तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में चुनावी युद्ध चरम है। पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण  बंगाल की 294 सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग हो रही है। यहां तीसरे चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। इस चरण के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां कई रैलियां करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी को गुंडों का संरक्षक बताया।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल. पांच राज्यों-तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में चुनावी घमासान चरम है। पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण बंगाल की 294 सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग हो रही है। यहां तीसरे चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। इस चरण के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां कई रैलियां करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी को गुंडों का संरक्षक बताया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

योगी ने कहा

  • हुगली में कहा-ममता दीदी की रुचि विकास में नहीं है और न ही उनकी सहानुभूति यहां के किसानों, युवाओं, महिलाओं के साथ है। उनकी सहानुभूति केवल गुंडागर्दी करने वालों के साथ है। ममता दीदी पहले BJP का विरोध करती थी और अब वो राम के विरोध में भी हो गई हैं।
  • जिस तरह की गुंडागर्दी हम बंगाल में देख रहे हैं, वैसा कश्मीर में हुआ करती थी। आज कश्मीर में आतंकवाद नहीं, बल्कि विकास बढ़ रहा है।
  • हुगली में आरामबाग खेती क्षेत्र है, पिछले 10 वर्षों में यहां के किसानों ने आत्महत्या की है लेकिन दीदी यहां किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं देना चाहतीं। 
  • अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है, लेकिन ममता दीदी को कष्ट बंगाल में हो रहा है। दीदी को बुरा लग रहा है। दीदी को इसलिए बुरा लग रहा क्योंकि वो मंदिर को अच्छा नहीं मानती।
  • 2 मई को जब चुनाव परिणाम आएंगे और बंगाल में भाजपा सरकार बनने की घोषणा होते ही TMC के गुंडों की वही दुर्गति होगी, जो उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के पहले जो गुंडागर्दी करते थे। आप देख रहे हैं उनकी क्या स्थिति है।
  • ममता दीदी खुद हार स्वीकार कर चुकी हैं। नंदीग्राम में चुनाव के दिन वो एक ही बूथ पर दो घंटे बैठी रहीं। एक मुख्यमंत्री पद की दावेदार और मौजूदा मुख्यमंत्री एक बूथ पर दो घंटे बैठे इसका मतलब है, उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली।

जानें कब चुनाव...
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है। तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। यहां चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।