प बंगाल में 1 अप्रैल को दूसरे चरण में 30 सीटों पर मतदान होना है। इससे पहले मंगलवार को इन सीटों पर चुनाव प्रचार थम गया। लेकिन चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी राजनीतिक हिंसा का मामला सामने आया। बंगाल के मोयना में पूर्व क्रिकेटर और भाजपा उम्मीदवार अशोक डिंडा पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसमें वे घायल हो गए। डिंडा ने टीएमसी पर हमले का आरोप लगाया है।  

कोलकाता. प बंगाल में 1 अप्रैल को दूसरे चरण में 30 सीटों पर मतदान होना है। इससे पहले मंगलवार को इन सीटों पर चुनाव प्रचार थम गया। लेकिन चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भी राजनीतिक हिंसा का मामला सामने आया। बंगाल के मोयना में पूर्व क्रिकेटर और भाजपा उम्मीदवार अशोक डिंडा पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसमें वे घायल हो गए। डिंडा ने टीएमसी पर हमले का आरोप लगाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूर्व क्रिकेटर डिंडा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्हें पार्टी ने मोयना से उम्मीदवार बनाया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन डिंडा पर हमला हुआ। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। इस हमले में डिंडा घायल हो गए। 

50 हमलावरों ने किया हमला
अशोक डिंडा ने इस हमले के पीछे टीएमसी का हाथ बताया। उन्होंने कहा कि उन पर टीएमसी समर्थकों ने हमला किया। इतना ही नहीं डिंडा ने दावा किया कि करीब 50 लोगों ने उनपर हमला किया। इस दौरान उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। 

बंगाल में 8 चरणों में चुनाव
बंगाल में पहले चरण के लिए 27 मार्च को 30 सीटों पर मतदान हुआ था। इसमें 80% मतदान हुआ। यहां अब दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। 2 मई को नतीजे आएंगे।