महिला को कोरोना वायरस होने की पुष्टि होने से पहले उसने कम से कम चार बार चर्च की प्रार्थना में हिस्सा लिया था। अब तक चर्च के 37 अन्य लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

सियोल. दक्षिण कोरिया के शहर देगु में कोरोना वायरस के 39 मामले सामने आ चुके हैं और इन मामलों का संबंध एक ऐतिहासिक चर्च से बताया जा रहा है। देश के आधे से ज्यादा मामलों का संपर्क 61 वर्षीय महिला से जुड़ा है। वह शिन्चेओनजी चर्च ऑफ जीसस की देगु शाखा से जुड़ी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चर्च के 90% लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण

10 फरवरी को महिला को बुखार आया था लेकिन उसने कोरोना वायरस की जांच कराने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि उसने हाल में विदेश की यात्रा नहीं की है। महिला को कोरोना वायरस होने की पुष्टि होने से पहले उसने कम से कम चार बार चर्च की प्रार्थना में हिस्सा लिया था। अब तक चर्च के 37 अन्य लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। देगु की नगरपालिका ने बताया कि शिन्चेओनजी चर्च के कुल 1,001 सदस्य हैं और सभी को पृथक रहने को कहा गया है, जिनमें से 90 फीसदी लोगों में कोरोना वायरस का लक्षण देखा जा सकता है।

चर्च ने अपनी सभी सेवाएं बंद की 

शिन्चेओनजी ने अपनी सभी सेवाएं बंद कर दी है और इसके लिए माफी मांगी है। मंगलवार तक कोरिया में 31 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी लेकिन अब यह संख्या 82 तक पहुंच गई है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)