अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर में गुरुवार रात एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग करके 8 लोगों की जान ले ली। बाद में उसने खुद को भी गोली से उड़ा दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हमले में और भी कई लोगों को गोलियां लगीं। घटना मिराबेल रोड  8951 स्थित फेड एक्स फैसिलिटी के पास हुई।

इंडियानापोलिस, अमेरिका. यहां एक सनकी शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग करके 8 लोगों की जान ले ली। बाद में उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। उसने ऐसा क्यों किया, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। घटना गुरुवार देर रात को मिराबेल रोड 8951 स्थित फेड एक्स फैसिलिटी के पास हुई। शुक्रवार सुबह इंडियानापोलिस मेट्रोपोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट (IMPD) के प्रवक्ता जेनी कुक (Genae Cook) ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब शूटर वहां मौजूद था। हमले में और भी कई लोग घायल हुए हैं। आरोपी खुलेआम फायरिंग कर रहा था। बता दें कि इससे पहले मार्च में कोलोराडो प्रांत के बॉल्डर इलाके स्थित एक सुपरमार्केट में भी ऐसी ही घटना हुई थी। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले का आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। उसका नाम अहमद अल अलीवी अलीसा है।