अज्ञात हमलावर ने शहर के शिशा बार में गोलियां चलाईं। ये घटना स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे हुई। इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

हनाउ. जर्मनी के हनाऊ शहर में बुधवार को गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जर्मन मीडिया के मुताबिक, अज्ञात हमलावर ने शहर के शिशा बार में गोलियां चलाईं। ये घटना स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे हुई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक, दो हुक्का बार को निशाना बनाया गया था। पुलिस ने कहा कि अब तक गोलीबारी करने वालों की मंशा का पता नहीं चल पाया है। पीड़ितों की भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

हनाऊ फ्रैंकफर्ट से 25 किमी दूर हुई घटना

घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, घटना के बाद से हमलावर मौके से फरार है। जर्मन ब्रॉडकास्टर हेसेनशाउ के मुताबिक, पहली गोलीबारी में तीन लोग मारे गए, जबकि दूसरी में पांच लोगों की मौत हो गई। हनाऊ फ्रैंकफर्ट से लगभग 25 किमी की दूरी पर है। यहां की आबादी 1,00,000 से अधिक है। 

हुक्का बार को बनाया निशाना 

स्थानीय मीडिया ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया- शहर के मध्य में एक हुक्का बार में हमला हुआ था। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि उसने आठ या नौ गोलियों की आवाज सूनी और एक व्यक्ति को जमीन पर गिरा हुआ देखा। एक हुक्का बार में हमले के बाद अपराधी शहर के दूसरे हिस्से में गए और वहां दूसरे हुक्का बार में गोलीबारी की।

24 जनवरी को 6 लोगों की हुई थी हत्या 

इससे पहले, 24 जनवरी को जर्मनी के दक्षिण-पश्चिमी शहर रॉट एम सी में भी फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें 6 लोगों की मौत हुई थी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक बंदूकधारी ने परिवार के 6 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक हमलवार परिवार को अच्छी तरह से जानता था। पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी ने दक्षिण-पश्चिमी शहर रॉट एम सी में एक इमारत में फायरिंग की, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। जर्मनी के अखबार बिल्ड ने बताया कि सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।