वीडियो में देखा जा सकता है कि डाउन सिंड्रोम से पीड़ित लड़का ऑटिस्टिक लड़के को चुप कराने के लिए पहले उसके नाक के पास रगड़ता है फिर उसे गले से लगा लेता है।


मेक्सिको. स्कूल के दो बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मैक्सिको के किसी स्कूल का है, जिसे टीचर ने रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में दो लड़के नजर आ रहे हैं। पहला लड़का ऑटिस्टिक है। ऑस्टिस्टिक उन लड़कों को कहा जाता है जो अपने आप में ही खोए रहते हैं। यह एक तरह की मानसिक बीमारी होती है। वीडियो में नजर आ रहा ऑटिस्टिक लड़का लंबे समय से रो रहा है जिसे दूसरा लड़का चुप कराने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में नजर आ रहा दूसरा लड़का भी डाउन सिंड्रोम से पीड़ित है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डाउन सिंड्रोम एक बीमारी होती है, जिसमें बच्चों के शरीर में क्रोमोसोम्स की संख्या बढ़ जाती है। इस बीमारी की वजह से बच्चों के शरीर का विकास असामान्य हो जाता है और इन लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

Scroll to load tweet…

वीडियो में देखा जा सकता है कि डाउन सिंड्रोम से पीड़ित लड़का ऑटिस्टिक लड़के को चुप कराने के लिए पहले उसके नाक के पास रगड़ता है फिर उसे गले से लगा लेता है। इसके बाद भी जब वह लड़का चुप नहीं होता तो डाउन सिंड्रोम से ग्रसित लड़का उसके बालों को भी सहलाता है और अंत में उसके आंसू भी पोछता है। 

यह वीडियो देखकर लोगों ने कमेंट किया कि यह अकेला वीडियो ही इंसानियत में किसी का भरोसा बनाए रखने के लिए पर्याप्त है। फेसबुक पर पोस्ट होने के बाद यह वीडियो में 16 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों का कहना है कि समानुभूति क्या होती है इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है।