हिंदुओं का प्रमुख त्योहार दिवाली अब वैश्विक त्योहार के तौर पर जाना जाने लगा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संयुक्त राष्ट्र समेत दुनिया के तमाम देशों के नेताओं ने दिवाली पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इनमें अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूएई जैसे बड़े देश भी शामिल हैं। 

वॉशिंगटन. हिंदुओं का प्रमुख त्योहार दिवाली अब वैश्विक त्योहार के तौर पर जाना जाने लगा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संयुक्त राष्ट्र समेत दुनिया के तमाम देशों के नेताओं ने दिवाली पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इनमें अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूएई जैसे बड़े देश भी शामिल हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुनियाभर के नेताओं द्वारा दिवाली की बधाई देना, बताता है कि किस तरह से भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रति दुनिया की उत्सुकता है। साथ ही यह भी बताता है कि भारतीय मूल के लोगों ने वैश्विक स्तर पर किस तरह का सम्मान अर्जित किया है। 

पिछले कुछ सालों से बढ़ा बधाई का चलन 
भारतीय त्योहारों पर बधाई और शुभकामनाएं देने का यह चलन पिछले कुछ सालों से बढ़ रहा है और इसका स्वागत भी किया जाना चाहिए। 

आईए जानते हैं कि किसने क्या कहा?

संयुक्त राष्ट्र ने ट्वीट कर दिवाली की बधाई दी। संयुक्त राष्ट्र ने कहा, भारत और दुनियाभर में कई धर्मों के अनुयायियों द्वारा रोशनी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाने के लिए मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं। 

Scroll to load tweet…


इतना ही नहीं संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने भी सभी को दिवाली की बधाई दी है। 

ट्रम्प ने भी दी बधाई
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दीया जलाते हुए एक फोटो शेयर कर दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। 

Scroll to load tweet…


ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉन्सन ने दी बधाई

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने दिवाली की बधाई दी। उन्होंने कहा, इस साल का सेलिब्रेशन हर साल से अलग है। लेकिन मैं इस तरह से ब्रिटिश हिंदुओं, सिखों और जैन धर्म के लोगों के लिए सम्मान से भरा हूं, जो इस महामारी में दूसरों की मदद के निकल पड़े हैं।

Scroll to load tweet…

प्रिंस ऑफ वेल्स ने दी बधाई
प्रिंस ऑफ वेल्स, प्रिंस चार्ल्स ने वीडियो संदेश जारी कर दिवाली पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, दिवाली के अवसर पर आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। जो लोग नया साल मना रहे हैं, उनके लिए शुभकामनाएं। सुखद, शांतिपूर्ण और समृद्ध वर्ष की शुभकामनाएं।

Scroll to load tweet…

यूएई ने दी बधाई 
अबू धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने दिवाली की बधाई हिंदी में ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, रोशनी के त्योहार दिवाली के अवसर पर हम दुनिया भर में इसका जश्न मनाने वालों को बहुत-बहुत बधाई देते हैं, साथ ही उनकी समृद्धि व प्रगति की कामना करते हैं।

Scroll to load tweet…

कनाडा के प्रधानमंत्री ने खास अंदाज में दी बधाई
कनाडा के प्रधानमंत्रीजस्टिन ट्रूडो ने खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने लिखा, दिवाली हमें याद दिलाती है कि सच्चाई, प्रकाश और अच्छाई की हमेशा जीत होगी। इस महत्वपूर्ण त्यौहार को मनाने के लिए मैंने शाम को वर्चुअल उत्सव में हिस्सा लिया। सभी लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं।

Scroll to load tweet…

सिंगापुर के पीएम ने भी दी बधाई

Scroll to load tweet…

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने भी दी बधाई

Scroll to load tweet…