यह मुकदमा इसी सप्ताह वाशिंगटन में गैर सरकारी संगठन इंटरनेशनल राइट्स एडवोकेट्स ने दायर किया है इसमें एप्पल, डेल, माइक्रोसॉफ्ट, टेस्ला और अल्फाबेट से मुआवजे की मांग की गई है

वाशिंगटन: दुनिया की बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर अफ्रीका में कोबाल्ट की खानों में सस्ते बाल श्रमिकों की मदद से मुनाफा कमाने के आरोप में मामला दायर किया गया है। यह मुकदमा इसी सप्ताह वाशिंगटन में गैर सरकारी संगठन इंटरनेशनल राइट्स एडवोकेट्स ने दायर किया है। इसमें एप्पल, डेल, माइक्रोसॉफ्ट, टेस्ला और अल्फाबेट से मुआवजे की मांग की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसमें दावा किया गया है कि कंपनियों ने कांगो में कोबाल्ट खानों में बच्चों पर क्रूरता में मदद करने और उसे छिपाने का काम किया।

इस मुकदमे में ब्रिटेन की कपंनी ग्लेनकोर और चीन की कंपनी झेनजियान्य हुवायू कोबाल्ट का नाम लिया है। यही दोनों कंपनियों उपरोक्त कंपनियों को कोबाल्ट की आपूर्ति करती हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)