एप के डेवलपरों के अनुसार एप का इस्तेमाल गलत तरीके से किया जा रहा है, जो कानून लागू करने वाली एजेंसियों और हांगकांग के रहवासियों के लिए खतरनाक है।

हांगकांग: एप्पल ने चीन की चेतावनी के बाद हांगकांग के प्रदर्शनकारियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक परिवहन संबंधी एप को हटा दिया। डेवलपरों ने इसकी जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गलत तरीके से हो रहा है एप का इस्तेमाल

विवादित एप हांगकांगमैप डॉट लाइव के डेवलपरों के अनुसार एप्पल ने कहा,‘‘आपके एप का इस्तेमाल इस तरीके से किया जा रहा है जो कानून लागू करने वाली एजेंसियों और हांगकांग के रहवासियों के लिए खतरनाक है।’’उल्लेखनीय है कि चीन की सरकारी मीडिया ने एप्पल पर आरोप लगाया था कि कंपनी हांगकांग के प्रदर्शनकारियों की मदद कर रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)