जापान तट के पास पृथक खड़े किये गये पोत पर मौजूद जिन भारतीयों की कोरोना वायरस के लिए की गई जांच में नतीजे पॉजिटिव नहीं आए, उन्हें स्वदेश ले जाने के लिए विमान की व्यवस्था की जा रही है

टोक्यो: जापान तट के पास पृथक खड़े किये गये पोत पर मौजूद जिन भारतीयों की कोरोना वायरस के लिए की गई जांच में नतीजे पॉजिटिव नहीं आए, उन्हें स्वदेश ले जाने के लिए विमान की व्यवस्था की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारतीय दूतावास ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस पोत पर चालक दल के दो और भारतीय सदस्य कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ पोत पर सवार संक्रमित भारतीयों की कुल संख्या 14 हो गई है। टोक्यो के पास योकोहामा तट पर तीन फरवरी को खड़े किए गए पोत ‘डायमंड प्रिंसेज’ में सवार कुल 3,711 लोगों में 138 भारतीय भी शामिल हैं। इनमें चालक दल के 132 सदस्य और छह यात्री हैं।

Scroll to load tweet…

जांच में नतीजे पॉजिटिव नहीं आए

दूतावास ने मंगलवार को ट्वीट किया ‘‘जिन भारतीयों की सीओवीआईडी-19 के लिए की गई जांच में नतीजे पॉजिटिव नहीं आए, चिकित्सा दल की मंजूरी के बाद उन्हें वापस ले जाने के लिए विमान की व्यवस्था की जा रही है।’’ट्वीट में कहा गया है ‘‘इस संबंध में एक ई-मेल परामर्श विस्तृत ब्यौरे के साथ उन्हें भेजा गया है।’’

Scroll to load tweet…

पोत पर चालक दल के दो और भारतीय सदस्य कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद पोत पर सवार संक्रमित भारतीयों की कुल संख्या 14 हो गई है। इससे पहले, दूतावास ने सोमवार को ट्वीट किया, “आज एकत्र किए गए नमूनों के पीसीआर जांच परिणाम आ गए हैं और भारतीय चालक दल के दो और सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। अब तक भारतीय चालक दल के कुल 14 सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)