राजधानी औगाडौगू में आतंकवाद की निंदा करने तथा अफ्रीका में विदेशी सैन्य अड्डों के खिलाफ बड़ा मार्च निकाला गया जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। 

औगाडौगू: पश्चिमी अफ्रीका के देश बुर्किना फासो के अशांत उत्तर क्षेत्र में एक मस्जिद पर हुए हमले में 16 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग जख्मी हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

13 लोगों की मौके पर मौत

सुरक्षा सूत्र ने बताया कि हथियारबंद हमलावरों ने शुक्रवार शाम को सलमोसी में एक बड़ी मस्जिद पर हमला कर दिया। इस हमले में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। सूत्र ने बताया कि अन्य घायलों की हालात नाजुक है। नजदीकी शहर गोरोम-गोरोम के एक निवासी ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि सलमोसी के लोग हमले के बाद अपने घरों को छोड़कर भाग गए थे।

राजधानी औगाडौगू में आतंकवाद की निंदा करने तथा अफ्रीका में विदेशी सैन्य अड्डों के खिलाफ बड़ा मार्च निकाला गया जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)