यह विस्फोट तुर्की सीमा के निकट अल-राई में हुआ। शहर के प्रवेश के निकट हुए हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है 

बेरूत. उत्तरी सीरिया में तुर्की समर्थित सीरिया विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर में एक अस्पताल के निकट एक वाहन में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 11 नागरिकों की मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी 
ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरिया मानवाधिकार पर्यवेक्षक ने बताया कि यह विस्फोट तुर्की सीमा के निकट अल-राई में हुआ। शहर के प्रवेश के निकट हुए हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है और जून के बाद यहां हुआ यह दूसरा इस तरह का भयानक विस्फोट है।

रेफ्रिजरेटर ट्रक में हुआ था धमाका 
विद्रोही सुरक्षा बल के एक सदस्य ओसामा अबू अल-खेर ने एएफपी को बताया कि एक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक रेफ्रिजरेटर ट्रक में धमाका हुआ। तुर्की के सैनिकों और उनके सहयोगी सीरिया विद्रोहियों ने इस्लामिक स्टेट समूह और कुर्दिश लड़ाकों के विरोध में 2016 से ही एक सैन्य अभियान शुरू कर रखा है। सीरिया विही बलों ने अल-राई और निकट के शहर एजाज पर कब्जा कर लिया है।
(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)