ब्रिटेन के एक नागरिक यूके से सऊदी अरब पैदल चलकर पहुंचे। हज करने के लिए उन्होंने 6500 किलोमीटर की यात्रा की। उन्हें अपना सफर पूरा करने में 10 महीने 25 दिन लगे।  

मक्का। अदाम मोहम्मद नाम के एक ब्रिटिश नागरिक हज करने के लिए ब्रिटेन से पैदल चलकर सऊदी अरब पहुंचे। उन्होंने करीब 6,500 किलोमीटर की दूरी तय की। अदाम ने 10 महीने 25 दिन में अपना सफर पूरा किया। उन्होंने इग्लैंड के वॉल्वरहैम्प्टन से यात्रा शुरू की और मक्का पहुंचे। अदाम मोहम्मद इराकी-कुर्द मूल के हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

52 साल के अदाम अपनी यात्रा के दौरान नीदरलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, हंगरी, सर्बिया, बुल्गारिया, तुर्की, लेबनान और जॉर्डन से होकर गुजरे। उन्होंने 1 अगस्त 2021 को यात्रा शुरू की थी और पिछले महीने सऊदी अरब पहुंचे थे। वह रोज 17.8 किलोमीटर पैदल चलते थे। वह अपने साथ एक ठेला लेकर चल रहे थे। वह ठेला पर करीब 300 किलो वजनी सामान रखते थे। उन्होंने ठेला पर स्पीकर भी लगाया था, जिसपर इस्मामिक पाठ बजाते थे। उन्होंने यह यात्रा शांति और एकता का संदेश फैलाने के मकसद से किया।

अदाम ने कहा कि मैंने यह सब पैसे या नाम कमाने के लिए नहीं किया। मैं पूरी दुनिया में यह संदेश फैलाना चाहता हूं कि सभी इंसान एक समान हैं, चाहे उनकी जाति, रंग और धर्म कोई भी हो। मैं शांति ओर एकता का संदेश फैलाने के लिए निकला था। अदाम ने टिकटॉक पर अपनी यात्रा का प्रसारण किया, जिसके उनके आधे मिलियन फॉलोअर्स हो गए।

यह भी पढ़ें- रेप से लेकर ड्राइवरों के खिलाफ हिंसा तक, लीक डॉक्यूमेंट्स से खुला Uber का राज, नेताओं की पैरवी से किए गलत काम

दुनियाभर के 10 लाख मुसलमानों ने किया हज
सऊदी अरब के मीडिया के कार्यवाहक मंत्री माजिद बिन अब्दुल्ला अल-कसाबी ने मीना पहुंचने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने उनकी मेजबानी की और हज परमिट प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देने में मदद की। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद इस साल मुसलमानों को हज यात्रा की इजाजत मिली थी। सऊदी अरब ने इस साल दुनियाभर के 10 लाख मुसलमानों को हज करने की इजाजत दी थी। 2020 और 2021 में हज केवल सऊदी अरब के लोगों तक सीमित था।

यह भी पढ़ें- 70 साल के होने जा रहे पुतिन को युद्ध के बीच गर्लफ्रेंड ने सुनाई Good News, तो उनका मुंह बन गया