चीन मंगलवार को कम्युनिस्ट शासन की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस दौरान चीन ने अपने नए और आधुनिक हाइपरसोनिक मिसाइलों और परमाणु हथियारों का भी प्रदर्शन किया। इस दौरान चीन ने एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक की रेंज रखने वाली DF-41 बेलिस्टिक मिसाइल का भी प्रदर्शन किया। 

बीजिंग. चीन मंगलवार को कम्युनिस्ट शासन की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस दौरान चीन ने अपने नए और आधुनिक हाइपरसोनिक मिसाइलों और परमाणु हथियारों का भी प्रदर्शन किया। इस दौरान चीन ने एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक की रेंज रखने वाली DF-41 बेलिस्टिक मिसाइल का भी प्रदर्शन किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएनएन के मुताबिक, इस मिसाइल की रेंज 15 हजार किलोमीटर है। यह दुनिया की सबसे ज्यादा रेंज वाली मिसाइल है। 

सिर्फ 30 मिनट में अमेरिका पर हमला कर सकती है मिसाइल
यह मिसाइल अपने साथ 10 परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इंटनेशनल स्टडी करने वाली मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट के मुताबिक, यह मिसाइल सिर्फ 30 मिनट में अमेरिका को तबाह कर सकती है। 

इस मिसाइल का प्रदर्शन कम्युनिस्ट शासन की 70वीं वर्षगांठ पर पहली बार किया गया। चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी थल सेना है। वहीं, वायुसेना के मामले में वह तीसरे नंबर पर है। परेड की पूर्व संध्या पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा था कि कोई भी सेना चीन को और यहां के लोगों को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।