ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के एक अस्पताल में डाक्टर ही हैवान बन गया। पहले उसने प्रेगनेंट महिला के साथ जबरन रेप किया फिर उसी दो अन्य महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

रियो डी जेनेरियो. ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां डॉक्टर से दवा लेने पहुंची एक गर्भवती महिला को डाक्टर ने ही हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं, उस डॉक्टर ने दो और महिलाओं पर हमला किया। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। साथ में काम करने वाले डॉक्टर्स का कहना है कि इसका व्यवहार पहले से काफी अजीब था। यह गर्भवती महिलाओं को दवाओं की हाई डोज देता था। शक है कि महिलाओं को हाई डोज देने के बाद यह उनके साथ रेप करता था। यह घटना रियो डी जेनेरियो के हॉस्पिटल के सी-सेक्शन में हुई है, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने वहसी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। यह डॉक्टर एनेस्थेसियोलॉजिस्ट है, जिसे रियो के एक महिला हॉस्पिटल से गिरफ्तार किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे सामने आई डॉक्टर की करतूत

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर पर शक होने के बाद हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने ही मरीज का यौन उत्पीड़न करते हुए इसका वीडियो बनाया। तब वह हॉस्पिटल के सी-सेक्शन सर्जरी डिपार्टमेंट में था। साथ काम करने डॉक्टरों का कहना है कि उसके व्यवहार पर शक होने के बाद हमने आखिरी समय पर कमरा बदल दिया, जहां पहले से ही मोबाइल फोन कैमरा ऑन रखा गया था। डॉक्टर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और सब कुछ रिकॉर्ड हो गया। हालांकि जिस कमरे में गर्भवती को ओवरडोज दवा दी गई, उसका वीडियो नहीं बन पाया क्योंकि डॉक्टर के सामने यह करना संभव नहीं था। लेकिन जब दूसरे कमरे में सर्जरी कराई जाने लगी तो तीसरी सर्जरी के दौरान डॉक्टर की हरकत पकड़ में आ गई।

डॉक्टर नहीं दे रहा कोई जवाब 
डॉक्टर की हरकत को देखकर हॉस्पिटल स्टाफ ने ही पुलिस बुलाई और उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पर रेप के चार्जेस लगाए हैं। जब उसे गिरफ्तार किया गया तो वह बिलकुल चुपचाप था। रियो डी जनेरियो (क्रेमर्ज) राज्य की क्षेत्रीय चिकित्सा परिषद ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। हॉस्पिटल की ओर से कहा गया है कि वह पीड़ित महिला की हर संभव मदद कर रहे हैं। हॉस्पिटल ने कहा कि यह व्यवहार अपराध की तरह है। जिसके लिए कानूनन सजा दी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी डॉक्टर से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि उसने इससे पहले कितनी महिलाओं के साथ रेप किया है। घटना वाले दिन भी दो अन्य महिलाओं के साथ इसने छेड़छाड़ की है, जिसकी भी जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें

छोटा बच्चा जान के न कोई आंख दिखाना रे, यूक्रेनी बच्चों की देशभक्ति की एक इमोशनल तस्वीर, जानिए कौन है ये मासूम