जापान में भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। भूकंप की तीव्रता 7.1 आंकी गई है। भूकंप का एहसास होने के साथ डरे सहमे लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए।

वर्ल्ड न्यूज। जापान में भूकंप के तेज झटकों से गुरुवार को धरती हिल गई। मौसम विभाग ने 7.1 तीव्रता आंकी है। भूकंप का एहसास होने पर डरे सहमे लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि दक्षिणी तट पर शक्तिशाली भूकंप के झटकों के बाद क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 4:42 बजे मियाजाकी के पास आया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दक्षिणी द्वीप क्यूशू के पूर्वी तट पर 30 किमी गहराई तक भूकंप
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक पहले भूकंप की तीव्रता 6.9 दर्ज खई गई थी। देश के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के पूर्वी तट पर लगभग 30 किलोमीटर (18.6 मील) की गहराई तक केंद्र में भूकंप महसूस किया गया था। बताया जा रहा है कि क्यूशू के दक्षिणी तट और पास के शिकोकू द्वीप पर समुद्र की 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना को देखते हुए सुनामी की भी चेतावनी जारी कर दी गई है। देश के मियाजाकी, कोच्चि, ओइता, कागोशिमा और एहिमे प्रान्त के तटीय क्षेत्रों में खतरा हो सकता है।

पढ़ें फिलीपीन्स में भूकंप के झटके, 6.8 आंकी गई तीव्रता, तटीय क्षेत्र में सहमे लोग

घर छोड़कर भागे लोग
भूकंप के झटके महसूस होने के साथ लोग घबरा गए और घरों से निकलकर तुरंत सड़क या मैदानी इलाके की ओर भाग गए। लोगों का कहना है कि झटका इतना तेज था घर में खिड़कियां-दरवाजे तक हिलने लगे थे। काफी देर तक डर के कारण लोग अपने घरों तक में नहीं गए थे।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी की चेतावनी
सुनामी के संकेतों को देखते हुए जापान मौसम विज्ञान एजेंसी की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि तटीय इलाकों में रहने वाले लोग जल्द से जल्द किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। जापान की कुल आबादी 125 मिलियन है और यहां हर साल लोगों को भूकंप जैसी आपदा का सामना करना पड़ता है। यह साल में दो-चार नहीं हजार से अधिक बार भूकंप आता है। इसमें जनहानि के साथ हजारों गृहस्थियां भी तबाह हो जाती हैं। 

Scroll to load tweet…