अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में अंधाधुन गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 10 बजे हुई। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हुई है, वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वॉशिंगटन. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में अंधाधुन गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 10 बजे हुई। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हुई है, वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फायरिंग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निवास व्हाइट हाउस से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर हुई है।

नॉर्थ वेस्ट में कोलंबिया रोड पर हादसा
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। राजधानी वॉशिंगटन की सड़कों में देर रात गोलियों के चलने की आवाज सुनाई दी। साथ ही कई एंबुलेंस में लोगों को अस्पताल ले जाते हुए भी देखा गया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने वॉशिंगटन के नॉर्थ वेस्ट में कोलंबिया रोड पर हादसा होने की पुष्टी की है।

Scroll to load tweet…

राष्ट्रपति के निवास से 3 किमी दूर गोलीबारी
घटना को लेकर समाचार एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि जिस जगह पर गोलियां चली है वो स्थान अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास स्थल से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर है। स्थानीय टीवी चैनल फॉक्स-5 ने बताया कि 6 लोगों को गोलियां लगी हैं।

Scroll to load tweet…

पहले भी हो चुकी गोलीबारी
इससे पहले अमेरिका के टेक्सास में 31 अगस्त को भी गोलीबारी हुई थी जिसमें 5 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 21 घायल हुए थे। पुलिस ने हमलावर का पीछा करते हुए उसे मार गिराया था। अगस्त में भी टेक्सास में गोलीबारी हुई थी, जिसमें हमलावर समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। आंकड़ों को मुताबिक, 2017 में गोलीबारी में अमेरिका में लगभग 40 हजार मौतें हुई हैं।