नए साल से एक दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद से भारी बारिश और बाढ़ के कारण राजधानी में कई इलाके जलमग्न हो गए और हजारों लोग बेघर हो गए।

जकार्ता: इंडोनेशिया में जबरदस्त बाढ़ और भूस्खलन के कारण जकार्ता और आसपास के इलाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है और जल जमाव के कारण शनिवार को हजारों लोग अपने घरों में लौटने में असमर्थ हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नए साल से एक दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद से भारी बारिश और बाढ़ के कारण राजधानी में कई इलाके जलमग्न हो गए और हजारों लोग बेघर हो गए।

1 लाख 70 हजार लोग अस्थायी शिविरों में-

अधिकारियों ने बताया कि अब भी करीब 1,70,000 लोग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने बताया कि जिन लोगों के घर अब भी पानी में डूबे हुए हैं, उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा जा रहा है।

साल 2007 के बाद सबसे भयानक बाढ़-

विबोवो ने बताया, ‘‘ हमें और भी शव मिले हैं।’’ उन्होंने बताया कि बाढ़ से बेहद प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारी बेघर लोगों से मिलेंगे। यह 2007 से अब तक की सबसे भयानक बाढ़ है। 2007 में बाढ़ से 80 लोगों की मौत हो गई थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)