पश्चिमी नेपाल में एक यात्री बस पर्वतीय सड़क पर पलट गयी। । यह दुर्घटना अरघाछी जिले में हुई है। जिसमें आठ महिलाओं समेत 17 लोगों की मौत हो गयी।

काठमांडू. पश्चिमी नेपाल में एक यात्री बस पर्वतीय सड़क पर पलट गयी जिससे आठ महिलाओं समेत 17 लोगों की मौत हो गयी। नेपाल पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना अरघाछी जिले में उस समय हुई जब रुपन्देही जिले के बुटवल की ओर जाती हुई बस पलट गयी और संधीखर्का के पास दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गयी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीन शवों की पहचान नहीं हो सकी 

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को हुए इस हादसे में आठ महिलाओं समेत कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और दस घायल हो गए। पुलिस के अनुसार तीन शवों की पहचान नहीं हो पायी है और घायलों को बुटवल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।