इस घटना में निनान 90 फीसदी झुलस गए। उनकी पत्नी भी झुलसी लेकिन उनकी हालत स्थिर है। दम्पत्ति का चार साल का बेटा भी है।

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के आबू धाबी में अपने घर में लगी आग से पत्नी को बचाने की कोशिश में झुलसे एक भारतीय व्यक्ति की मौत हो गई। आग लगने की घटना पिछले हफ्ते की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खलीज टाइम्स के मुताबिक, पिछले सोमवार को केरल के रहने वाले अनिल निनान के घर में संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी।

पत्नी को बचा लिया पर खुद नहीं बच पाया 
सेंट थॉमस मार थोमा चर्च के एक अधिकारी सोजन थॉमस के हवाले से अखबार ने लिखा, ‘‘घटना की पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन निनान की पत्नी नीनू गलियारे में थी जब वह आग की चपेट में आई। उस वक्त अनिल बेडरूम में थे। वह पत्नी को बचाने के लिए भागे लेकिन खुद भी आग की चपेट में आ गए।’’

आग में जल गया था 90 फीसदी 
इस घटना में निनान 90 फीसदी झुलस गए। उनकी पत्नी भी झुलसी लेकिन उनकी हालत स्थिर है। दम्पत्ति का चार साल का बेटा भी है।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)