दुनिया के 33 देशों के लोगों को ईरान आने के लिए अब वीजा की आवश्यकता नहीं होगी।

Iran waived 33 countries tourists Visa: ईरान अपने देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई देशों के टूरिस्टों के लिए वीजा फ्री कर दिया है। ईरान के सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और हस्तशिल्प मंत्री इज्ज़तुल्लाह ज़रघामी ने बताया कि ईरानोफोबिया से दुनिया की खौफ खत्म करने के लिए और टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यह किया गया है। दुनिया के 33 देशों के लोगों को ईरान आने के लिए अब वीजा की आवश्यकता नहीं होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ईरानोफोबिया अभियानों बेअसर

ईरान के सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और हस्तशिल्प मंत्री इज़्ज़तुल्ला ज़रघामी ने कहा है कि ईरानी कैबिनेट ने भारत से आने वाले टूरिस्टों के लिए वीज़ा आवश्यकताओं को एकतरफा रद्द करने का निर्णय लिया है। ईरान ने बुधवार को 33 देशों के लिए वीजा आवश्यकताओं को माफ करने का फैसला किया। जरघामी ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य टूरिस्टों को आकर्षित करना और दुनिया भर के देशों से अधिक से अधिक टूरिस्टों को यहां आने के लिए प्रेरित करना है। टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास ईरानोफोबिया अभियानों को बेअसर कर सकते हैं।

ईरान के नए वीज़ा-माफ़ी प्रोग्राम के लिए इन देशों को छूट

भारत, रूसी, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, लेबनान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, ट्यूनीशिया, मॉरिटानिया, तंजानिया, जिम्बाब्वे, मॉरीशस, सेशेल्स, इंडोनेशिया, दारुस्सलाम, जापान, सिंगापुर, कंबोडिया, मलेशिया, वियतनाम , ब्राज़ील, पेरू, क्यूबा, ​​मेक्सिको, वेनेजुएला, बोस्निया और हर्जेगोविना, सर्बिया, क्रोएशिया और बेलारूस। इससे पहले, ईरान के पास तुर्किये, अज़रबैजान गणराज्य, ओमान, चीन, आर्मेनिया, लेबनान और सीरिया के टूरिस्टों को यह छूट दिया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ईरानी वर्ष (21 मार्च को शुरू) के पहले आठ महीनों के दौरान ईरान में विदेशी आगमन की संख्या 4.4 मिलियन तक पहुंच गई है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 48.5% की वृद्धि है।

इन देशों ने भी भारत को दे रखा है छूट

हाल ही में मलेशिया, श्रीलंका और वियतनाम ने भारत से आने वाले विजिटर्स के लिए वीज़ा में छूट दे रखा है। भारतीय टूरिस्ट पूरे विश्व में पर्यटन कर रहे हैं। हाल ही में मैकिन्से एनालसिस के अनुसार 2022 में 13 मिलियन आउटबाउंड भारतीय पर्यटक आए हैं।

यह भी पढ़ें:

जापान में कई मंत्रियों का इस्तीफा: कई करीबी मंत्रियों को हटाने के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल कर रहे प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा