अब जापान में एक नई टेक्नोलॉजी आई है। ये नई तकनीक है बाथरूम की। ऐसा बाथरूम जो पूरी तरह से पारदर्शी है। अंदर क्या हो रहा है बाहर से सब दिखता है। 

वीडियो डेस्क। टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे जा चुका है जापान। बुलेट ट्रेन का नाम तो आपने सुना ही होगा। जिसे बनाने का सपना भारत का भी है। लेकिन अब जापान में एक नई टेक्नोलॉजी आई है। ये नई तकनीक है बाथरूम की। ऐसा बाथरूम जो पूरी तरह से पारदर्शी है। अंदर क्या हो रहा है बाहर से सब दिखता है। जापान ने सड़क किनारे ये बाथरूम बना दिए हैं। लेकिन सवाल लोगों के सामने ये खड़ा है कि अंदर जाएं तो कैसे जाएं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये वीडियो देखिए

View post on Instagram


वीडियो देखकर आपको पूरा माझरा समझ में आ गया होगा। ये बाथरूम पूरी तरह से शीशे का बना है। लेकिन इसमें एक ऐसी ट्रिक है जिससे बाथरूम के अंदर क्या हो रहा है इस बात का पता नहीं चल पाएगा। मतलब के बाहर वाले लोग आपको नहीं देख पाएंगे। जैसे ही आप अंदर जाएंगे। इस कांच का रंग बदल जाएगा। बाहर वालों को अंदर कुछ भी दिखाई नहीं देगा। ये पूरा खेल सेंसर का है। अंदर जाते ही पारदर्शिता खत्म हो जाती है।