साउथ लंदन के स्ट्रेटम इलाके में रविवार को एक हमलावर ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल हुए हैं। बाद में पुलिस ने संदिग्ध को मार गिराया। पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताया है। वहीं, प्रधानमंत्री ने पुलिस को धन्यवाद कहा है। 

लंदन. साउथ लंदन के स्ट्रेटम इलाके में रविवार को एक हमलावर ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलवार को ढेर कर दिया। लंदन पुलिस ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। हमले में कई लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी सामने आते ही मेट्रोपॉलिटन पुलिस तत्काल हरकत में आई। और लोगों से उस इलाके से न गुजरने की अपील की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही घटनास्थल की तस्वीरों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी संदिग्ध का पीछा करते दिख रहे थे। बाद में पुलिस ने संदिग्ध को मार गिराया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक, 'स्ट्रेटम में हथियारों से लैस अधिकारियों ने हमलावर को गोली मारी। इस वक्त ऐसा माना जा रहा है कि कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया है। स्थितियों का जायजा लिया जा रहा है। 

पीएम जॉनसन ने पुलिसकर्मियों को दिया धन्‍यवाद

पुलिस ने बाद में कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। घटना की सटीक परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति के हाथ में एक बड़ा सा चाकू देखा। इसके बाद संदिग्ध को मार गिराया गया। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और लंदन के मेयर सादिक खान ने ट्विटर पर आपातकालीन सेवा कर्मियों को धन्यवाद दिया।