मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में पूर्व राष्ट्रपति और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

मेल। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में पूर्व राष्ट्रपति और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
मालदीव के विदेश मंत्री के अनुसार कहीं जा रहे थे जब रात में उन पर हमला हुआ। मोहम्मद नशीद अपनी कार में बैठ रहे थे तभी विस्फोट हुआ। यह विस्फोट उनके घर के पास ही हुआ। इस हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। 

Scroll to load tweet…

लोकल हास्पिटल में भर्ती कराया गया

सुरक्षा में लगे अधिकारियों के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति ठीक है। वह हल्का घायल हुए हैं। पूर्व राष्ट्रपति के अलावा उनके सुरक्षाकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है। 

विदेश मंत्री ने हमले की निंदा की 

मालदीव के विदेश मंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति पर हमला बेहद निंदनीय है। हमारे समाज में ऐसी हिंसा की कोई जगह नहीं है। हम मोहम्मद नशीद और उनके परिवार के लिए दुआ करते हैं। 

भारत ने शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव की घटना की निंदा की है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। 

Scroll to load tweet…