नवाज शरीफ की तबियत बिगड़ने पर कोट लखपत जेल से उनसे मिलने आई मरियम के खुद भी बीमार पड़ जाने के बाद उन्हें लाहौर के सर्विसेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

लाहौर: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मरियम नवाज को उनके पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ यहां के एक प्रमुख अस्पताल में रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं। मरियम को वापस जेल भेजने पर संघीय सरकार की आलोचना होने के बाद खान ने यह आदेश जारी किया है। नवाज शरीफ की तबियत बिगड़ने पर कोट लखपत जेल से उनसे मिलने आई मरियम के खुद भी बीमार पड़ जाने के बाद उन्हें बुधवार को लाहौर के सर्विसेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जांच के बाद मरियम को वापस जेल भेजा गया

मरियम को वीवीआईपी-2 वार्ड में भर्ती कराया गया और उनके पिता वीवीआईपी-1 वार्ड में भर्ती थे। कुछ जांचों के बाद मरियम को वापस जेल भेज दिया गया। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरियम को पिछले महीने जवाबदेही अदालत ने धनशोधन के एक मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बुधवार को उनकी हिरासत की अवधि को दो और दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। मरियम को शरीफ के साथ अस्पताल में रखने के लिए कानूनी जरूरतों को पूर करने के निर्देश जारी किए।

गंभीर हालत में नवाज को किया गया था भर्ती

सूत्रों ने दावा किया है कि खान ने पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बजदार से भी बात की और मरियम को उनके पिता के साथ अस्पताल में रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।खबरों के मुताबिक, मरियम को जब वापस जेल भेजा गया तब उनका रक्तचाप बढ़ा हुआ था और ह्रदय गति सामान्य नहीं थी। नवाज शरीफ का, प्लेटलेट घट जाने की समस्या की वजह से इलाज चल रहा है। शरीफ की प्लेटलेट्स सोमवार को काफी ज्यादा घट गईं और उनकी हालत गंभीर हो गई। 

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)