साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने साल 2019 का मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया अमेरिका के जॉर्जिया अटलांटा में हुई इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से 90 लड़कियों ने हिस्सा लिया था 

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने साल 2019 का मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया। अमेरिका के जॉर्जिया अटलांटा में हुई इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से 90 लड़कियों ने हिस्सा लिया था। बता दें कि जोजबिनी टूंजी मिस साउथ अफ्रीका भी हैं। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की तरफ से वर्तिका सिंह ने हिस्सा लिया था लेकिन वह टॉप-10 में भी जगह नहीं बना सकीं। जोजिबिनी के साथ 20 सुंदरियां सेमीफाइल तक पहुंची थीं। टॉप-10 में कोलंबिया, फ्रांस, आइसलैंड, इंडोनेशिया, मैक्सिको, पेरू, पुएर्टो रीको, साउथ अफ्रीका, थाईलैंड और अमेरिका की सुंदिरयों जगह बनाई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

ईवेंट की शुरुआत में प्रतियोगियों ने अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पारंपरिक पहनावे में वॉक किया था। भारत की वर्तिका सिंह लाल रंग के लहंगे में दिखीं। कॉस्ट्यूम राउंड के बाद वर्तिका सिंह की टॉप-20 सेमीफाइनलिस्ट में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। हालांकि इसके बाद वो टॉप-10 में जगह नहीं बना पाई।। इस राउंड में उन्होंने लाल रंग का पहना था।वर्तिका ने इस राउंड के बाद बताया कि, 'एक सपना होना कितना ज़रूरी है। वह आज उसे सच होते हुए देख रही हैं'। वर्तिका ने कहा, 'भारत के छोटे शहरों में लड़कियों को सपने देखने का हक नहीं है। लेकिन, मैंने सपना देखा उस पर विश्वास किया और कभी हार नहीं मानी।'

Scroll to load tweet…

इसके बाद साल 2018 की मिस यूनिवर्स कैटोरिना ग्रे ने विनर और रनरअप के नामों की घोषणा की। मेक्सिको की सोफिया अरागोन तीसरे स्थान पर रहीं, दूसरे स्थान पर रहीं पुएर्टो रीको की मैडिसन एंडरसन और साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी सबको हराकर विश्व सुंदरी 2019 चुनी गईं।