लाहौर के एक अस्पताल में इलाज करवा रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत हुई। मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक उनके हृदय में रक्त का प्रवाह कम होने के कारण उनके सीने में दर्द हो रहा है। 

इस्लामाबाद. लाहौर के एक अस्पताल में इलाजरत पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत हुई। मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक उनके हृदय में रक्त का प्रवाह कम होने के कारण उनके सीने में दर्द हो रहा है। डॉन न्यूज ने सर्विसेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सिम्स) के प्रिंसिपल डॉक्टर महमूद अयाज के हवाले से कहा है कि अस्पताल में इलाजरत शरीफ ने आज सुबह सीने में दर्द की शिकायत की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अयाज ने मीडिया के एक हिस्से में आई इन खबरों को खारिज कर दिया कि 69 वर्षीय पीएमएल-एन नेता को दिल का दौरा पड़ा है। इससे पहले, शरीफ के वकील ख्वाजा हैरिस ने दावा किया था कि कल देर रात पूर्व प्रधानमंत्री को दिल का दौरा पड़ा और उनकी जान खतरे में है। हालांकि, अस्पताल में संवाददाताओं से बातचीत में अयाज ने कहा कि शरीफ के रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)