पाकिस्तान में बलूचिस्तान के क्वेटा में मंगलवार को एक धमाका हो गया। सामाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इसमें 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 लोग जख्मी हुए हैं।

बलूचिस्तान. पाकिस्तान में बलूचिस्तान के क्वेटा में मंगलवार को एक धमाका हो गया। सामाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इसमें 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 लोग जख्मी हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये हादसा शारा ए इकबाल रोड पर क्वेटा प्रेस क्लब के पास हुआ। यह एक निचली कोर्ट भी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक, यह हादसा इमारत के पास हुआ। इससे पार्किंग में खड़े कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। घायलों को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

इमरान खान ने जताया दुख 
प्रधानमंत्री इमरान खान ने घटना पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से घायलों की पूरी मदद करने के लिए कहा है। 

Scroll to load tweet…