कुरैशी ने कहा कि यदि ‘‘जल प्रवाह बदलने की कोई भी कोशिश की जाती है तो’’ पाकिस्तान को ‘‘माकूल जवाब देने’’ का पूरा अधिकार होगा।

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि झेलम, चिनाब और सिंधु नदियों का प्रवाह बदलने की भारत सरकार की किसी भी कोशिश को ‘‘उकसावे की कार्रवाई’’ समझा जाएगा। कुरैशी ने मंगलवार को इस्लामाबाद में सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उन हालिया बयानों पर भी चर्चा की गई, जिनमें पाकिस्तान जाने वाली नदी का प्रवाह बदलने की बात की गई थी।

कुरैशी ने कहा कि यदि ‘‘जल प्रवाह बदलने की कोई भी कोशिश की जाती है तो’’ पाकिस्तान को ‘‘माकूल जवाब देने’’ का पूरा अधिकार होगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)