पेरिस में पुलिस मुख्यालय के एक कर्मचारी ने अधिकारियों पर चाकू से हमला किया है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हमलावर को भी गोली मार दी। 

पेरिस. पेरिस में पुलिस मुख्यालय के एक कर्मचारी ने अधिकारियों पर चाकू से हमला किया है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हमलावर को भी गोली मार दी। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि चार अधिकारी मारे गए। अभी तक हमले के मकसद के बारे में पता नहीं चला है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"पुलिस दहशत में इधर-उधर भाग रही थी"
- हमले के एक चश्मदीद ने बताया कि पुलिस दहशत में इधर-उधर भाग रही थी। उसने कहा कि मैं गोली की आवाज सुनकर हैरान था क्योंकि यह ऐसी जगह नहीं है जहां आप इस तरह की बात सुनते हैं। मैंने पहली बार सोचा था कि यह आत्महत्या थी क्योंकि इस समय बहुत सारे लोग हैं।

- यह हमला तब हुआ, जब एक दिन पहले ही अधिकारियों के प्रति बढ़ती हिंसा को लेकर पुलिस ने हड़ताल किया था। मीडिया के अनुसार, हमलावर एक 45 साल का व्यक्ति था, जिसने 20 साल तक पेरिस पुलिस में काम किया था।