प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 पहुंच गई है: मानवाधिकार आयोग। बेरोजगारी, खराब सार्वजनिक सेवाएं और राजधानी में बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर लोगों में है आक्रोश।

बगदाद: इराक के बगदाद और देश के अन्य दक्षिणी शहरों में हुए प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है। यहां बीते पांच दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 प्रदर्शन से हुआ है भारी नुकसान

संसद के मानवाधिकार आयोग ने बताया कि बेरोजगारी, खराब सार्वजनिक सेवाएं और राजधानी में बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ यहां पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। अबतक इनमें करीब चार हजार लोग घायल हुए हैं। प्रशासन ने इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी है। प्रदर्शनों के दौरान प्रांतों में हुए हताहतों की पुष्टि धीरे-धीरे हो रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)