रूस-यूक्रेन युद्ध में वाशिंगटन और मॉस्को के बीच तल्खियां बढ़ती जा रही हैं। दोनों देश एक दूसरे के प्रमुख लोगों को अपने देश में प्रवेश या व्यवसाय करने पर बैन लगा रहे हैं। शनिवार को रूस ने अमेरिका के करीब एक हजार लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया।

मॉस्को। रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (Joe Biden), फेसबुक बॉस मार्क जुकरबर्ग Mark Zuckerberg), हॉलीवुड अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन (Morgan Freeman) को अपने देश में एंट्री पर बैन लगा दिया है। शनिवार को रूस ने 963 प्रमुख अमेरिकियों की एक लिस्ट प्रकाशित की है जिन पर बैन लगाया गया है। रूस ने यह कदम अमेरिका द्वारा मॉस्को के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंध के जवाब में उठाया गया है। अमेरिका ने भी रूस के प्रमुख लोगों का वाशिंगटन में प्रवेश पर बैन लगाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Russian विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रतिबंधित लोगों की लिस्ट 

रूसी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित सूची में अमेरिकी सरकार के अधिकारी, सांसद और अन्य प्रमुख हस्तियां भी शामिल हैं जिनको बैन किया गया है। मॉस्को ने पहले ही सूची में से कई लोगों को लक्षित करने वाले प्रतिबंधों की घोषणा की थी। विशेष रूप से जो बिडेन, उनके राज्य सचिव एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken), पेंटागन प्रमुख लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) और मार्क जुकरबर्ग के नाम हैं।

मॉर्गन फ्रीमैन, जिनका पहले रूसी अधिकारियों ने नाम नहीं लिया था, पर मॉस्को द्वारा 2017 में एक वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया गया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि रूस अमेरिका के खिलाफ साजिश रच रहा था।

रूस बोला-अमेरिका के नव औपनिवेशिक विश्व व्यवस्था को नहीं होने देंगे लागू

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रतिबंध आवश्यक हैं और इसका उद्देश्य अमेरिका को बाध्य करना है जो दुनिया में एक नव-औपनिवेशिक 'विश्व व्यवस्था' लागू करने की कोशिश कर रहा है। रूस ने कहा कि मास्को ईमानदार बातचीत के लिए हमेशा तैयार रहपा है। अमेरिका के लोगों और अधिकारियों को रूसोफोबिया हो गया है। यूक्रेन में आक्रामक होने के बाद से, मास्को ने रूस से सैकड़ों एंग्लो-सैक्सन पर प्रतिबंध लगा दिया है। शनिवार को, इसने कहा कि उसने कनाडा के प्रधान मंत्री की पत्नी सोफी ट्रूडो सहित 26 और कनाडाई लोगों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

यह भी पढ़ें:

निर्मला सीतारमण के ऐलान के बाद Petrol-Diesel की कीमतों में भारी कटौती, जानिए अपने शहर का रेट

पेट्रोल 9.5 और डीजल 7 रुपए सस्ता, गैस सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी, महंगाई पर लगाम लगाने के लिए केंद्र का फैसला