रूस यूक्रेन जंग (Russia Ukraine War) के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को पोलैंड के रजेस्जो एयरपोर्ट से लेकर भारतीय वायु सेना के एक सी-17 विमान ने उड़ान भरी है। यह विमान दिल्ली में लैंड करेगा। 

रजेस्जो। रूस यूक्रेन जंग (Russia Ukraine War) के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। वायु सेना भी इस अभियान में शामिल है। वायु सेना का मालवाहक विमान C-17 ग्लोबमास्टर युद्धग्रस्त यूक्रेन को मानवीय मदद पहुंचाने के साथ ही भारतीयों को वापस लाने के दोहरे ऑपरेशन को अंजाम दे रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बुधवार रात (भारतीय समय अनुसार) पोलैंड के रजेस्जो एयरपोर्ट से भारतीय वायु सेना के एक सी-17 विमान ने उड़ान भरी। यह विमान दिल्ली में लैंड करेगा। इस विमान में करीब 200 छात्र-छात्राएं सवार हुए। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने विमान में सवार छात्रों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान छात्रों ने उत्साह से भारत माता की जय के नारे लगाए। 

Scroll to load tweet…

भारतीय छात्रों को घर पहुंचाने के अभियान में वीके सिंह पूरे उत्साह से जुटे दिखे। मालवाहक विमान होने के चलते इसमें छात्रों को अपने सामान के साथ प्लेन के पिछले हिस्से से चढ़ना पड़ा। वीके सिंह इस दौरान मौजूद थे। वह छात्रों को दो कतार में लगकर विमान में सवार होने को कह रहे थे। छात्रों के भारी बैग को विमान में पहले ही लोड कर दिया गया था। इसी दौरान एक छात्र अपने कुत्ते को लेकर विमान की तरफ बढ़ा। वीके सिंह ने कुत्ते को दुलारा और उसे विमान में सवार होने को कहा। 

Scroll to load tweet…

सीट भर जाने के बाद कुछ छात्र विमान के फर्श पर भी बैठे। इसके बाद वीके सिंह ने छात्रों से बात की। उन्होंने कहा, "पीछे बैठे लोगों को आवाज नहीं आ रही है क्या? एक बार इंडियन एयरफोर्स के लिए जोर से ताली बजाइए। यह नागरिक विमान नहीं है। सैन्य विमान है। आराम से बैठिए। जिन लोगों को नीचे बैठने में मजा नहीं आ रहा है वे अपना सीट बदल सकते हैं।"

भारतीयों को लेकर आ रहे हैं 15 विमान
इस बीच विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 9 विमानों ने बुधवार को हंगरी, रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से उड़ान भरी है। इसमें वायु सेना के विमान भी शामिल हैं। उम्मीद है कि 6 और फ्लाइट जल्द उड़ान भरेंगे। कुल मिलाकर 3000 से अधिक भारतीय नागरिकों को वापस लाएंगे।