Ukraine Russia crisis : यूक्रेन में लगातार चौथे दिन युद्ध जारी है। रूसी मिलिट्री ने यूक्रेन की सेना की हालत खराब कर दी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन के लोगों से अपनी मदद की अपील की है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा कि तीसरा विश्व युद्ध (third world war)ही एक मात्र विकल्प है। 

मॉस्को। (Russia Ukraine war) यूक्रेन लगातार चौथे दिन युद्ध जारी है। रूसी मिलिट्री ने यूक्रेन की सेना की हालत खराब कर दी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की (Vladimir Zelenski) ने यूक्रेन के लोगों से अपनी मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम कीव और शहर के प्रमुख बिंदुओं पर नियंत्रण कर रहे हैं। जो लोग हमारी मदद करना चाहते हैं, हम उन्हें हथियार देंगे। हमें इस युद्ध को रोकने की जरूरत है, हम शांति से रह सकते हैं। 

जो देश अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ें, उन्हें कीमत चुकानी पड़े
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को लेकर रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों का एकमात्र विकल्प 'तीसरा विश्व युद्ध' की शुरुआत है। 
बाइडेन ने यह बात एक इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि अब एक ही विकल्प है कि रूस के साथ युद्ध लड़ा जाए और तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत की जाए। उन्होंने कहा कि दूसरा विकल्प सिर्फ यही है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जो देश अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत काम करें, उन्हें ऐसा करने के लिए एक कीमत चुकानी पड़े। बाइडेन ने कहा ये आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध इतिहास में सबसे व्यापक प्रतिबंध हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूक्रेन पर हावी रूसी सैनिक
यूक्रेन में युद्ध का चौथा दिन और रूसी सैनिक पूरी तरह हावी हैं। लगातार धमाकों की आवाजें आ रही हैं। रिहायशी इलाकों में लोग घरों के बेसमेंट और मेट्रो स्टेशनों में छिपे हैं। हालांकि, पुतिन ने वादा किया है कि रिहायशी इलाके में बमबारी नहीं की जाएगी। लेकिन, लगातार धमाकों से रहवासियों की नींद उड़ी है। भारतीय छात्र बंकरों में ईंटों पर सोने को मजबूर हैं। पोलैंड और हंगरी लोगों के ठिकाने बन रहे हैं, लेकिन इन दोनों में भी भारी भीड़ है। यहां शरणार्थियों की लाइनें लगी हैं। 

यह भी पढ़ें रूस की बमबारी के बीच यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने सहयोगियों संग वीडियो बनाया, बोले-हम अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ेंगे

साइबर अटैक : रूसी चैनलों पर बजे यूक्रेनी गाने
उधर, दोनों देशों के बीच साइबर युद्ध भी छिड़ गया है। यूक्रेन की कई वेबसाइट्स हैक होने के बाद रूस भी हैकिंग का शिकार हुआ है। शनिवार दोपहर रूस के कई प्रमुख टीवी चैनल और मीडिया के यूट्यूब पेज हैक हुए। न्यूज चैनल में तो यूक्रेनी गाने बजने लगे। इस साइबर अटैक को यूक्रेन का रूस को जवाब कहा जा रहा है। सिर्फ गाने ही नहीं, रूसी चैनलों पर कुछ समय तक यूक्रेन का राष्ट्र ध्वज भी दिखता रहा। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई पोस्ट सामने आए हैं। 
वैसे सिर्फ गाने चलने तक ये हैकिंग सीमित नहीं रही, कुछ समय के लिए रूस के सभी प्रमुख चैनलों पर यूक्रेन का राष्ट्रीय ध्वज भी दिखाया गया. ऐसे में एक तरीके से यूक्रेन का पूरा प्रोपेगेंडा रूसी लोगों को उन्हीं के चैनलों पर दिखाया गया. सोशल मीडिया पर जब से ये खबर वायरल हुई है, कई तरह की प्रतिक्रिया आती दिख रही हैं. कोई रूस की चुटकी ले रहा है तो कोई यूक्रेन को काफी चालाक बता रहा है.

यह भी पढ़ें रूस ग्लोबल पेमेंट सिस्टम SWIFT से बाहर, रूस के अमीरों व उनके परिवारों का गोल्डेन पासपोर्ट्स भी छीनेगा