पश्चिमी जर्मनी और बेल्जियम में विनाशकारी बाढ़ के बाद चारों तरफ बर्बादी के मंजर नजर आ रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा में रविवार तक 180 से अधिक लोगों की मौत हो गई। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। नदियों के उफनने से घर ढह गए और पुल-सड़कें बह गईं। देखिए कुछ शॉकिंग वीडियोज...
जर्मनी और बेल्जियम में रिकॉर्ड बारिश के बाद नदियां अभी भी शांत नहीं हुई हैं। पश्चिमी जर्मनी और बेल्जियम में विनाशकारी बाढ़ के बाद चारों तरफ बर्बादी दिखाई दे रही है। बाढ़ से रविवार तक 180 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ से घर ढह गए और पुल-सड़कें बह गईं
आधी सदी में पहली बार आई ऐसी बाढ़
जर्मनी में आधी सदी के बाद पहली बार ऐसी बाढ़ आई है। पुलिस के अनुसार, बाढ़ से जैसे सबकुछ तबाह हो गया है। सड़कें और पुल बह जाने से आवागमन बंद है। खंभे बह जाने से बिजली बाधित है। अब लोगों के सामने खाने-पीने का संकट पैदा हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पश्चिमी जर्मनी में स्टाइनबैक्टल बांध के टूटने का खतरा बना हुआ है। यहां से करीब 4,500 लोगों सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है।
फोटो साभार इनसेट-रॉयटर्स
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
