कंसास में रविवार सुबह एक अज्ञात ने बार में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई।  

कंसास. अमेरिका के कंसास में रविवार सुबह एक अज्ञात ने बार में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई। पांच लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बताया, बार में घुसकर शख्स ने फायरिंग शुरू कर दी। 9 लोगों को गोली लगी है। चार लोगों की मौत हो गई। फायरिंग करने वाला शख्स की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वह अभी गिरफ्त से बाहर है। 

पुलिस ने कहा कि हमें हमलावर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अभी यह भी नहीं कहा जा सकता कि वे कितने थे। आसपास के इलाकों के वीडियो फुटेज तलाशे जा रहे हैं।