अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल के बेटे शुभांसो पुल का ब्रिटेन में शव मिला है। उनके पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

ईटानगर. अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल के बेटे शुभांसो पुल का ब्रिटेन में शव मिला है। उनके पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा कि शुभांसो का शव ससेक्स के ब्राइटन में उनके अपार्टमेंट से मिला। वह ब्रिटेन के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे। वह कलिखो पुल की पहली पत्नी दांग्विमसाई पुल के पुत्र थे।

पुल परिवार शुभांसो के शव को वापस लाने के लिए ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग से संपर्क की कोशिश कर रहा है। कलिखो पुल कांग्रेस और भाजपा के चंद विधायकों के समर्थन से 2016 में कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद उन्हें पद से हटना पड़ा था।

पुल ने 9 अगस्त 2016 को अपने सरकारी आवास नीति विहार में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।