CNN ने एक वीडियो रिपोर्ट में दावा किया कि एक महिला पत्रकार और उसका कैमरापर्सन काबुल से रिपोर्टिंग कर रहे थे। वे स्थानीय लोगों से बात कर रहे थे। तभी तालिबान लड़ाकों ने पथराव कर दिया।

काबुल. तालिबान लगातार अफगान नागरिकों की सुरक्षा की बात कर रहा है। हिंसा न करने का वादा कर रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत ठीक इससे उलट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान लड़ाकों ने काबुल और नंगरहार प्रांत के जलालाबाद में पत्रकारों पर हमला किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएनएन के वीडियो रिपोर्ट में दावा 
सीएनएन ने एक वीडियो रिपोर्ट में दावा किया कि एक महिला पत्रकार और उसका कैमरापर्सन काबुल से रिपोर्टिंग कर रहे थे। वे स्थानीय लोगों से बात कर रहे थे। तभी तालिबान लड़ाकों ने पथराव कर दिया। महिला रिपोर्टर पर पहले से ही काला हिजाब पहना था। वह अपना चेहरा ढक लेती है। 

View post on Instagram

हंगामे की स्थिति देख सीएनएन की टीम पीछे हट गई। तभी एक तालिबान विद्रोही असॉल्ट राइफल के साथ उनके पास आता है। तभी उसे रिपोर्ट करने का लेटर दिखाया जाता है, जिसके बाद वह पीछे हट जाता है। 

पहले भी हुए पत्रकारों पर हमलें
इससे पहले 18 अगस्त को भी जलालाबाद में तालिबान विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पत्रकारों पर हमलों की खबर आई। तालिबानियों ने वहां स्थानीय लोगों पर गोलियां चला दीं। गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

तालिबान ने रिपोर्टर को पीटा
एक स्थानीय समाचार एजेंसी के रिपोर्टर बबरक अमीरजादा ने कहा कि तालिबान ने उन्हें और एक अन्य एजेंसी के एक टीवी कैमरामैन को हंगामे के बीच पीटा। 

अप्रैल 2021 में पब्लिश ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सीएनएन ने कहा कि तालिबान ने जानबूझकर पत्रकारों को निशाना बनाया है, जिनमें महिला पत्रकार भी शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें...

1- 'तालिबानी जबरदस्ती घर में घुस गए, मां से खाना बनाने के लिए कहा, मना करने पर पीटकर मार डाला'

2- पूरा गांव जला देता था, बच्चों को काट देता था...उस राक्षस की कहानी, जिसकी क्रूरता देख तालिबान भी कांपता था

3- Afghanistan में झंडे को लेकर क्यों मचा बवाल? Taliban ने इस चक्कर में 2 को गोली मार दी, 8 बुरी तरह जख्मी

4- चोरी पर कार में हाथ बांध पीटा, लोगों को जानवरों की तरह डंडे मारे..8 तस्वीरें बताती हैं तालिबान नहीं सुधरेगा

5- Taliban को भी डराने वाली ये महिला कौन है, जिसे Afghanistan पर कब्जे के बाद लड़ाकों ने किया कैद