दुनियाभर में नए साल का जश्न अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। जापान में घंटियाँ बजाई जाती हैं, डेनमार्क में बर्तन फोड़े जाते हैं, तो इक्वाडोर में कठपुतलियाँ जलाई जाती हैं। आइए जानें इन अनोखे रीति-रिवाजों के बारे में।

New Year 2025: नए साल का जश्न पूरी दुनिया मना रही। भारत ही नहीं पूरी दुनिया जश्न में डूबी हुई है। पार्टी, आतिशबाजी ही नहीं पारंपरिक तरीकों से भी दुनिया के तमाम देश नए साल का स्वागत कर रहे हैं। दुनिया के कई देशों में नए साल के स्वागत की अजीबो-गरीब परंपराएं हैं। आईए जानते हैं उन परंपराओं के बारे में...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जोया नो काने...यानी 108 इच्छाओं की मुक्ति का मार्ग

जापान नए साल का स्वागत बौद्ध परंपरा से करता आया है। यहां बौद्ध मंदिरों में 108 बार घंटी बजायी जाती है। इस परंपरा को जोया नो काने कहा जाता है। यानी पुरानी चीजों को छोड़कर नई शुरुआत करना। बौद्ध धर्म के अनुसार, सांसारिक इच्छाएं 108 होती हैं। हर घंटी के साथ सभी 108 इच्छाओं से मुक्ति मिलती है।

दोस्तों के घरों में पुराने बर्तन फेंकने का रिवाज

डेनमार्क में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की परंपरा में 31 दिसंबर को महारानी की स्पीच होती है। यहां लोग यह शर्त लगाते हैं कि वह किस मुद्दे पर स्पीच देंगी। इसके अलावा लोग अपने दोस्तों के घरों पर पुराने बर्तन फेंककर आते हैं। यह भी पुरानी चीजों को छोड़कर नई अपनाने का संदेश देता है। डेनिश परंपरा के अनुसार, यह भी मान्यता है कि बर्तन टूटने से निकलने वाली आवाज से उस घर से बुरी आत्माएं भाग जाती हैं।

तकलीफों, यादों और अपने पाप लिखकर पुतला पर चिपका कर दहन

इक्वाडोर में बड़ी-बड़ी कठपुतलियों को आग लगाकर नए साल का स्वागत किया जाता। लोग इन कठपुतलियों को जलाने के पहले कागजों पर अपनी तकलीफें, यादें, पाप आदि लिखकर चिपकाते हैं। और 12 बजते ही आग लगा देते हैं। यह लॉस एनोज वीजोस त्योहार कहा जाता है। इसमें सभी शिकायतों, बुरी यादें और पाप जला दिया जाता है ताकि बेहतर नए साल का आगाज हो सके।

दरवाजा पर प्याज लटकाना, दोस्तों से अनार फोड़वाना

नए साल का ग्रीस में स्वागत की अजीब परंपरा है। यहां घरों के दरवाजों पर लोग प्याज लटकाते हैं और प्रिय मेहमानों को बुलाकर दरवाजा पर अनार फोड़वाते हैं। मान्यता है कि प्याज लटकाने से जिंदगीमें तरक्की आती है और अनार का दाना जितना बिखरेगा उतनी तरक्की होगी।

खाली सूटकेस लेकर घर से निकलना

कोलंबिया में लोग नए साल का स्वागत, घर से खाली सूटकेस भागकर करते हैं। लोग 31 जनवरी को खाली सूटकेस लेकर घर से निकलते हैं। सफलता के लिए लोग इस दिन दाल जेब में रखते हैं और पवित्र पेंस नदी में नहाते हैं ताकि नेगेटिविटी दूर हो।

अंगूर चैलेंज की 100 साल की परंपरा

स्पेन में नए साल पर 12 सेकेंड में 12 अंगूर खाने की चैलेंज की परंपरा है। लोग अंगूर खाने के लिए अपने परिवारों के साथ किसी चौक-चौराहा पर एकत्र होते हैं और इस चैलेंज को पूरा करने की कोशिश करते हैं। दरअसल, यह परंपरा 18वीं सदी में बनी घंटाघर रिएल कासा दी कोरिओस पर सबसे महत्वपूर्ण तरीके से होती है। 100 साल से इसका पालन हो रहा।

यह भी पढ़ें:

अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स का अनोखा जश्न, 16 बार सूर्याेदय से नए साल का स्वागत