लटकती जीभ और बडी बडी आंखों वाली लोकप्रिय बिल्ली लिल बब का आठ साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया सोशल मीडिया पर उसके लाखों फालोअर थे

वाशिंगटन: लटकती जीभ और बडी बडी आंखों वाली लोकप्रिय बिल्ली लिल बब का आठ साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। सोशल मीडिया पर उसके लाखों फालोअर थे। बब के मालिक माइक ब्रिडावस्की ने सोमवार को उसकी मृत्यु के बारे में जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंटरनेट की सर्वाधिक लोकप्रिय बिल्लियों में से एक लिल बब बौनेपन की बीमारी से पीड़ित थी और हड्डी के संक्रमण से जूझ रही थी। बब आठ साल की उम्र में रविवार की सुबह वह 'चिर निद्रा में सो गयी' ब्रिडावस्की ने बताया कि पशु चैरिटी के लिए बब ने अपने जीवन काल में उसे सात लाख डालर एकत्र करने में मदद की थी ।

इंडियाना में कूडे़ के एक ढेर से बब बिडावस्की के दोस्त को मिली थी। इसके बाद वह बब को अपने साथ ले आया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)