सबसे ज्यादा लंबे समय तक प्रधानमंत्री के पद पर बने रहने वाले व्यक्ति के रूप में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का नाम दर्ज हो गया है। उन्हें प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए 2887 दिन बीत चुके हैं। 

तोक्यो. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे देश में अब तक सबसे ज्यादा लंबे समय तक इस पद पर बने रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं लेकिन सेना को मजबूत करने के लिए संविधान में संशोधन का उनका महत्वाकांक्षी ल्क्ष्य अब तक पूरा नहीं हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2887 दिन हुए पूरे

बुधवार को आबे का इस पद पर बने हुए 2,887 दिन हो गए हैं। इससे पहले लंबे समय तक इस पद पर पूर्व प्रधानमंत्री तारा कतसूरा रह चुके हैं। वह 1901 से 1913 के बीच इस पद पर तीन बार प्रधानमंत्री बने थे। आबे का यह कार्यकाल कम से कम 2021 से पहले तक को नहीं ही खत्म होने जा रहा है और उसके बाद भी उनका कोई उत्तराधिकारी स्पष्ट रूप से नजर भी नहीं आ रहा।

अभी अधूरे हैं कई कार्य 

अब भी उनके कई काम अधूरे हैं, इस साल की शुरुआत में उनके मंत्रिमंडल में बदलाव हुआ था और उन्होंने उम्मीद जताई थी कि ‘‘वह नए देश के निर्माण की चुनौती पर काम करेंगे।’’ वह कई बार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद तैयार हुए जापान के संविधान में संशोधन की बात भी कह चुके हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है।