स्विट्जरलैंड के लुजर्न शहर में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रेन अपनी तय सीमा पार करते हुए 'बफर जोन' में अवरोधकों से जा टकराई। हादसे में ट्रेन में सवार दर्जनभर लोग घायल हो गए। 

जिनेवा.  स्विट्जरलैंड के लुजर्न शहर में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रेन अपनी तय सीमा पार करते हुए 'बफर जोन' में अवरोधकों से जा टकराई। हादसे में ट्रेन में सवार दर्जनभर लोग घायल हो गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्विट्जरलैंड के अंतिम स्टेशन पर हुआ हादसा

अंतिम स्टेशन होने के कारण यहां स्थित बफर जोन में अवरोधक बनाए गए हैं। क्षेत्रीय लुजर्न पुलिस ने कहा कि घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ लेकिन ट्रेन पर सवार 12 यात्रियों को मामूली चोट आई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जांच जारी है।

पुलिस ने कहा ज्युरिख से आ रही ट्रेन के ड्राइवर ने गंतव्य स्टेशन लुजर्न पर ट्रेन के पहुंचने के बाद उसकी गति क्यों धीमी नहीं की इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।,घटना की जांच की जा रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)