ट्रक के खाई में गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई

मनीला. दक्षिणी फिलीपीन में दूर-दराज के एक पर्वतीय गांव में मंगलवार को एक ट्रक के खाई में गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस और रेड क्रॉस के हवाले से यह जानकारी मिली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रांतीय पुलिस प्रमुख जोएल लिमसन ने कहा कि ट्रक दक्षिण कोटाबाटो प्रांत में तबोली कस्बे में एक पर्वतीय सड़क से गुजर रहा था, तभी संभवत: इसके ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया और वह एक खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस, रेड क्रॉस स्वयंसेवियों और ग्रामीणों ने खाई की तलहटी से 15 लोगों के शव बरामद कर लिये हैं।