ट्रम्प ने खुद को नोबेल पुरुस्कार न मिलना बताया अन्याय। 

संयुक्त राष्ट्र(United Nations).  संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक पुरानी टीस फिर उभर आई। उन्होंने कहा कि यह अन्याय है कि उन्हें कभी नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला।
उन्होंने शिकायत भरे लहजे में कहा, ‘‘मुझे कई चीजों के लिए नोबेल पुरस्कार मिलता अगर वे इसे निष्पक्ष तरीके से देते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।’’
ओबामा को पुरुस्कार मिलने की बात पर ट्रम्प ने जताई हैरानी
ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा को दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए जाने पर हैरानी जतायी। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने ओबामा के राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद उन्हें पुरस्कार दे दिया और ओबामा को पता तक नहीं था कि उन्हें यह क्यों मिला। आप जानते हैं? मैं बस इस बात पर उनसे असहमत हूं।’’ओबामा को 2009 में शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
ट्रम्प संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ द्विपक्षीय बैठक में बोल रहे थे।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred