अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने कार्यकाल में 30,573  झूठे दावे किए। यह खुलासा अमेरिकी वेबसाइट वॉशिंगटन पोस्ट ( Washington Post) ने किया। इतना ही नहीं ट्रम्प के झूठे दावे साल दर साल बढ़ते चले गए। वे अपने पहले कार्यकाल में हर रोज औसतन 6 झूठे दावे करते थे। आखिर साल तक आते आते यह हर दिन औसतन 39  तक पहुंच गए। 

वॉशिंगटन. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने कार्यकाल में 30,573 झूठे दावे किए। यह खुलासा अमेरिकी वेबसाइट वॉशिंगटन पोस्ट ( Washington Post) ने किया। इतना ही नहीं ट्रम्प के झूठे दावे साल दर साल बढ़ते चले गए। वे अपने पहले कार्यकाल में हर रोज औसतन 6 झूठे दावे करते थे। आखिर साल तक आते आते यह हर दिन औसतन 39 तक पहुंच गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि फैक्टचेक करने वाली संस्था ने 10 साल से अधिक समय तक अमेरिका की दोनों पार्टियों के नेताओं द्वारा किए गए दावों की सत्यता की जांच की। इस मामले में ट्रम्प ने सभी को पीछे छोड़ दिया। 

हर साल ट्रम्प के झूठे दावों में हुई बढ़ोतरी
फैक्ट चेकर रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प के झूठे दावे साल दर साल बढ़ते चले गए। उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले साल में हर दिन औसतन 6 बार झूठे दावे किए। दूसरे साल हर दिन 16, तीसरे साल यह बढ़कर 22 हो गए। उन्होंने अपने चौथे और आखिरी साल में सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए। इस दौरान उन्होंने हर दिन औसतन 39 झूठे दावे किए। 

कहां किए गए झूठे दावे
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने ज्यादातर झूठे दावे अपनी चुनावी रैलियों, अभियानों औऱ ट्विटर अकाउंट के जरिए किए। हालांकि, उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। अमेरिकी चुनाव से पहले ट्रम्प ने दावा किया था कि धोखाधड़ी होने जा रही है।