अबू धाबी के अल नाहयान परिवार ने ही यूएई की नींव रखी थी और यह परिवार दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक है। इस शाही परिवार की सबसे बड़ी संपत्ति अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) है।

UAE Royal Al Nahyan Family: भारत के साथ तेल सहित कई महत्वपूर्ण समझौता करने वाले यूनाइटेड अरब अमीरात के अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का परिवार दुनिया के सबसे अमीर रॉयल फैमिली में एक है। इसी परिवार ने यूएई की नींव रखी थी। आइए जानते हैं इस परिवार के बारे में...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरब देशों को एक साथ किया...

अबू धाबी के अल नाहयान परिवार ने ही यूनाइटेड अरब अमीरात की नींव रखी थी और अरब देशों को एक साथ लाया था। यूएई के फाउंडर शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान थे। 2004 में उनके बाद शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान यूएई के प्रेसिडेंट और अबू धाबी के शासक बने।

तीसरी पीढ़ी के हैं क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन...

शेख खलीफा के बेटे, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान यूएई के प्रेसिडेंट और अबू धाबी के शासक 2022 से हैं। जबकि क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान हैं।

अल नाहयान परिवार की संपत्ति कितनी है? किस क्षेत्र में है बिजनेस?

अबू धाबी का अल नाहयान परिवार 150 से 200 अरब डालर की संपत्ति के मालिक हैं। यह परिवार दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में एक है। अल नाहयान परिवार की सबसे बड़ी संपत्ति अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) है जोकि दुनिया की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनियों में एक है। इसके अलावा इस शाही परिवार के आय का स्रोत सॉवरेन वेल्थ फंड है। अबू धाबी का अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) सैकड़ों अरबों डॉलर की संपत्ति का प्रबंधन करता है। यह फंड दुनिया भर में शेयर बाजार, रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करता है।

दुनिया के विभिन्न शहरों में संपत्तियां...

अल नाहयान परिवार के पास संयुक्त अरब अमीरात और विदेशों में विशाल संपत्तियां हैं। इन संपत्तियों में महल, व्यावसायिक इमारतें और लग्ज़री प्रॉपर्टीज शामिल हैं। इनका न्यूयॉर्क, लंदन और पेरिस जैसे शहरों में भी निवेश है।

यह भी पढ़ें:

भारत-पाक बातचीत: राजनाथ सिंह की शर्त और पूर्व की 8 वार्ताओं के बारे में जानें