रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आरोप लगाया है कि अमेरिका रूस को युद्ध में खींचने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका यूरोप में नाटो गठबंधन बलों के बारे में रूस की चिंताओं की अनदेखी कर रहा है।

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने आरोप लगाया है कि अमेरिका रूस को युद्ध में खींचने की कोशिश कर रहा है। रूस और यूक्रेन (Ukraine Conflict) के बीच चल रहे तनाव के बीच व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका का लक्ष्य टकराव का इस्तेमाल रूस पर अधिक प्रतिबंध लगाने के लिए करना है। अमेरिका यूरोप में नाटो गठबंधन बलों के बारे में रूस की चिंताओं की अनदेखी कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मास्को में हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेन की सुरक्षा के बारे में इतना चिंतित नहीं है। इसका मुख्य कार्य रूस के विकास को रोकना है। इसमें समझ में आता है कि यूक्रेन अपने आप में इस लक्ष्य तक पहुंचने का एक साधन मात्र है।"

पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने कानूनी रूप से बाध्यकारी सुरक्षा गारंटी की रूसी मांगों के जवाब में मास्को की चिंताओं को नजरअंदाज कर दिया है, जिसमें पूर्व में नाटो के आगे विस्तार पर रोक भी शामिल है। अगर यूक्रेन को नाटो में शामिल किया गया तो यह अन्य सदस्यों को रूस के साथ युद्ध में खींच सकता है। एक सवाल पर कि कल्पना कीजिए कि यूक्रेन एक नाटो सदस्य है और एक सैन्य अभियान (क्रीमिया को फिर से हासिल करने के लिए) शुरू होता है। पुतिन ने कहा कि क्या हम नाटो के साथ लड़ने जा रहे हैं? क्या किसी ने इस बारे में सोचा है? ऐसा लगता है जैसे उन्होंने ऐसा नहीं किया है।

यूक्रेन की सीमा के पास तैनात हैं एक लाख रूसी सैनिक
बता दें कि यूक्रेन की सीमाओं के पास रूसी सैनिकों के जमावड़े के चलते तनाव बहुत अधिक है। रूस ने हाल के हफ्तों में लगभग 100,000 सैनिकों को सीमा पर तैनात किया है। यूक्रेन की सीमा पर तैनात सैनिक टैंक, तोपखाने, गोला-बारूद से लेकर रॉकेट और मिसाइलों से लैस हैं। अमेरिका का कहना है कि रूस यूक्रेन पर हमला करने वाला है। वहीं, रूस पश्चिमी देशों के इन आरोपों से इनकार करता है कि वह यूक्रेन पर आक्रमण की योजना बना रहा है।

ये भी पढ़ें

Ukraine Crisis: रूस के आक्रमण का खौफ, यूक्रेन में बच्चों को सिखाया जा रहा बंदूक चलाना

Ukraine crisis पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका और रूस के बीच नोकझोंक